हरिद्वार: पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, आला अधिकारी मौके पर
हरिद्वार। जिला मुख्यालय स्थित रोशनाबाद पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कर्मी मुख्य कोषागार में तैनात था। वह फरीदाबाद का रहने वाला था। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी, एसपी सिटी समेत आला अधिकारी मौके पर जानकारी जुटा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रोशनाबाद में कलेक्ट्रेट भवन में प्रथम तल पर मुख्य कोषागार स्थित है। जहां सुनील की ड्यूटी कई महीनों से कोषागार की सुरक्षा गारद में चल रही थी। सुबह सुनील का खून से लथपथ शव मिला है। उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। इसके पीछे तनाव या पारिवारिक कारण माना जा रहा है। सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल अभी जांच चल रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज