उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली घटना: फौजी की मां की निर्मम हत्या, कॉलोनी में दहशत
उधम सिंह नगर। जिले के खटीमा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सीमांत क्षेत्र की देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। महिला का शव उनके घर के कमरे में मिला, जबकि दरवाजा बाहर से बंद था। घटना के बाद पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है।
मृतका की पहचान जानकी चंद पत्नी स्वर्गीय हरीश चंद के रूप में हुई है। वह अपने दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में अकेली रहती थीं, जबकि नीचे के हिस्से में एक दंपती किराए पर रह रहा था। बुधवार रात जब महिला का शव बरामद हुआ तो कमरे के बाहर से ताला लगा मिला।
प्राथमिक जांच में महिला के सिर, चेहरे और गले पर किसी भारी वस्तु से प्रहार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए।
परिजनों के अनुसार, मृतका का इकलौता पुत्र सूरज भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट में तैनात है और वर्तमान में पंजाब में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलते ही उनकी दोनों बेटियां पूनम और सुमन दिल्ली से गुरुवार सुबह खटीमा पहुंच गईं।
संदेह के आधार पर पुलिस ने मकान में रह रहे किरायेदार दंपती को हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
सीमांत इलाके में हुई इस हत्या की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!