चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा: केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग से रविवार सुबह एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। गौरीकुंड क्षेत्र में आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर खराब मौसम के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत सभी सात सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हादसा सुबह के समय हुआ, जब हेलिकॉप्टर घने कोहरे के बीच केदारनाथ धाम की ओर उड़ान भर रहा था। बताया जा रहा है कि खराब मौसम और दृश्यता की कमी के चलते पायलट को नियंत्रण में कठिनाई हुई और हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तत्काल राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना हो गईं। हालांकि मौसम की खराबी के कारण अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि “केदारनाथ मार्ग पर हुए हेलिकॉप्टर हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”
चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर सेवाओं की यह दुर्घटना सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। डीजीसीए ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करें और किसी भी खतरे से बचने के लिए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश