UKSSSC पेपर लीक मामले में पशुधन अधिकारी मनोज चौहान गिरफ्तार, अब तक 43 लोग हो चुके गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। बहुचर्चित उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने आज 43वीं गिरफ्तारी की है। उत्तर प्रदेश सहारनपुर (औरंगाबाद) में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज कुमार चौहान को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ के मुताबिक आरोपी मनोज चौहान भी पेपर लीक कराने में पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपी केंद्रपाल का महत्वपूर्ण सहयोगी है.

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन

पेपर लीक केस में मुख्य आरोपी केंद्रपाल का खास सहयोगी गिरफ्तार मनोज कुमार चौहान पुत्र शमशेर बहादुर चौहान मूल रूप से ग्राम कासिमपुर थाना जसपुर उधम सिंह नगर का रहने वाला बताया जा रहा है. वर्तमान में वह यूपी सहारनपुर के औरंगाबाद में पशुधन प्रसार अधिकारी के रूप में तैनात था.

जांच एजेंसी एसटीएफ के मुताबिक, जेल में बंद अभियुक्त केंद्रपाल ने जिन अभ्यर्थियों को नकल कराई है, उनका चिन्हीकरण लगातार किया जा रहा है. इसी कार्रवाई में नकल करने वाले अभ्यर्थियों से पूछताछ में पता चला कि करीब 8 से 10 अभ्यर्थियों द्वारा नकल करने बाद अपनी-अपनी तय पेमेंट मनोज कुमार चौहान को दी गयी थी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad