उत्तराखंड में दरिंदे बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या, बोला– “एक मारा है, चार और मारूंगा”
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार रात नशे में धुत एक युवक ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। विवाद के बाद हुए हमले में पिता को गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिनसे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 60 वर्षीय गुरुपद विश्वास अपने परिवार के साथ मोहनपुर नंबर-1 दिनेशपुर में रहते थे। परिवार खेती-बाड़ी से जुड़ा हुआ था। बुधवार रात घर में केवल गुरुपद और उनका बेटा कन्हाई विश्वास मौजूद थे, बाकी परिजन पंचायत चुनाव प्रचार में गए थे।
इसी दौरान किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया, जिसके बाद कन्हाई ने कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया। वह उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से हट गया। परिजन गुरुपद को जिला अस्पताल और फिर एसटीएच ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और नशे की हालत में हत्या की पुष्टि हुई है।
इस वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी कन्हाई विश्वास फोन पर किसी से कह रहा है कि उसने अभी एक को मारा है और चार और को मारेगा। वीडियो में उसका चेहरा और कपड़े खून से सने हुए हैं और वह नशे में नजर आ रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मृतक की पत्नी और आरोपी की मां का कहना है कि कन्हाई दिमागी रूप से अस्थिर और नशे का आदी है। पिता-पुत्र के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि बात इतनी आगे बढ़ जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है, और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक वारदात से पूरे इलाके में सन्नाटा और शोक का माहौल है।


बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर