उत्‍तराखंड में मौसम ने ली करवट, भारी बारिश का Orange Alert जारी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश में मौषम प्रतिदिन बदल रहा है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ठंड बढ़ने के साथ ही पर्वतीय इलाकों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग ने एलर्ट जारी करते हुए कुमाऊं क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार जताई हैं। जबकि, देहरादून समेत गढ़वाल के कुछ जिलों में गरज के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला लोगों के लिए मुशीबत पैदा कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

अब मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से उत्तराखंड में सक्रिय हो सकता है। जिसके बाद नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और आसपास के इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि, देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी में ओले गिरने की आशंका है। इस दौरान तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। हरिद्वार जिले में 3 से 6 फरवरी के दौरान मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। जबकि साथ ही जिले में 3, 4 और 5 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान है। 4 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी बरसात, गरज के साथ ओले एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं रुड़की में भी 3 और 4 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान बताया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad