उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, यहां बरसात के साथ बर्फबारी की संभावना, बढ़ेगी ठंड
देहरादून। राज्य मे मौसम को लेकर मौसम विभाग अपड़ेट दे रहा है उसी क्रम मे उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल रहा है।
राज्य के कई क्षेत्रों में देर रात से हल्की बारिश दर्ज की गई वहीं मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के 5 जनपदों उत्तरकाशी, नैनीताल ,उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और चमोली जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए रहेंगे और देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों मे बर्फबारी होने की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 14 जनवरी से 16 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों समेत मैदानी इलाकों में 14 और 15 जनवरी को कहीं-कहीं घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप रहेगा जिसके चलते इन इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।


बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर