लालकुआं विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रचार
लालकुआं। लालकुआं विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ बिंदुखत्ता के ग्रामीण क्षेत्र सहित बंगाली कॉलोनी, नगीना कॉलोनी 25 एकड़ कॉलोनी, राम मंदिर रोड सहित कई जगह पर रोड शो करते हुए लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे क्षेत्र की जनता की सेवा करते हुए 25 वर्ष हो चुके हैं मैं हमेशा लोगों को अपना समझा है लोगों के साथ जुड़ी रही हूं उन्होंने यह भी कहा कि बड़े-बड़े राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रत्याशी तो भरपूर तरीके से धनबल बाहुबल के साथ लड़ रहे हैं। किंतु में क्षेत्र की जनता के साथ हृदय से जुड़ी हुई हूं और में हमेशा दुख सुख में खड़ी रही हूं और आगे भी खड़ी रहूंगी। यदि जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया तो मेरी पहली प्राथमिकता स्थानीय उद्योगों में 70% स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर काम करूंगी और युवाओं को रोजगार दिलवाऊंगी। इस अवसर पर उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन