कांवड़ मेला–2025: छात्रों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, यहां 12 से 23 जुलाई तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

ख़बर शेयर करें 👉

पौड़ी। कांवड़ यात्रा-2025 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा की दृष्टि से विकासखंड यमकेश्वर के नीलकंठ महादेव मंदिर मार्ग पर पड़ने वाले सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि यात्रा मार्ग पर हर वर्ष अत्यधिक भीड़ उमड़ती है, जिससे बच्चों की आवाजाही और सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और इसी वजह से यह निर्णय लिया गया है।

डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश के अनुपालन के साथ-साथ निजी विद्यालयों को भी यदि यात्रा मार्ग के निकट स्थित हैं, तो उन्हें भी सुरक्षा कारणों से बंद करवाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित

इन विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश:
जनता इंटर कॉलेज नीलकंठ, राजकीय इंटर कॉलेज दिउली, गंगाभोगपुर, लक्ष्मणझूला, मोहनचट्टी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीलकंठ, दिउली, गंगाभोगपुर मल्ला, लक्ष्मणझूला, घट्टूगाड़, रत्तापानी, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय घट्टूगाड़, आंगनबाड़ी केंद्र तोली, कोठार, पुंडरासू, जुड्डा, मराल, जौंक, किरमोला, गंगाभोगपुर-1, गंगाभोगपुर-3।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को यात्रा अवधि के दौरान व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad