लालकुआं: भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन विष्ट का चुनाव अभियान जोर-शोर पर
लालकुआं। 56 विधानसभा लाल कुआं से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट का चुनाव प्रचार पूरे जोर-शोर पर चल रहा है उनके साथ जोशीले समर्थकों ने स्थानीय जन समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें विजई बनाने की अपील की उन्होंने कहा कि मोहन बिष्ट की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबरा रहे हैं और अपनी हार तय मानकर चुनाव प्रचार को गलत तरीकों से प्रभावित कर रहे हैं। डॉक्टर मोहन बिष्ट ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस तरह से वह हमेशा सुख दुख में जनता के बीच बने रहते हैं आगे भी वे हमेशा जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे मोहन बिष्ट ने अपने समर्थकों संग लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों में जनसंपर्क कर उन्हें विजई बनाने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य मे सभी के हित भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने में ही सुरक्षित रह सकते हैं।उन्होंने कहा कि आज मुझे हर जगह प्यार मिल रहा है।तथा भाजपा का ही विधायक जीतकर सदन में पहुंचेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!