लालकुआं: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी स्मैक के साथ बिन्दुखत्ता के दो युवक गिरफ्तार!
लालकुआं: कोतवाली के आसपास के क्षेत्रों में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ते देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सुभाष नगर बैरियर पर चेकिंग के द्वारान करीब 5 ग्राम स्मैक के साथ बिन्दुखत्ता के दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने दोनों तस्करों का चालान कर दिया और उनकी पल्सर बाइक को भी सीज कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कोतवाली पुलिस सुभाष नगर बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने पल्सर बाइक सवार दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास करीब 5 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिस पर पुलिस ने दोनों को कोतवाली लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम भास्कर अधिकारी व सौरभ नेगी निवासी पुराना बिन्दुखत्ता बताया।
पुलिस टीम में कोतवाल संजय कुमार, एसआई रजनी आर्या, कॉन्स्टेबल तरुण मेहता, कमल बिष्ट, सुखजिंदर सिंह मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज