लालकुआं पहुंचे डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, पुलिस बैरियर का किया निरीक्षण, दिए दिशानिर्देश
लालकुआं। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सख्ती बरती जारही है। जिसको लेकर सीमाओं पर बने पुलिस चेकपोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं, आज लालकुआं पहुंचे डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, एसपी सिटी डॉ.जगदीश चंद्रा ने लालकुआं बॉर्डर बैरियर का औचक निरीक्षण किया |
डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिये कि आने जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच पड़तात हो। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पहनी नजर रखी जाये। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के कोविड रिपोर्ट चेक करने एवं दोनों डोज लगने वालों को ही प्रदेश में आने की अनुमति दी जाय। इसके अलावा आचार संहिता का कडा़ई से पालन कराया जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई करने के निर्देश दिए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित