लालकुआं: भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्टं ने बिंदुखत्ता में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। 56 लालकुआं विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से विधायक प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के कररोड में चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर मोहन बिष्ट ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि वे जनता के आशीर्वाद से भारी मतों से विजय प्राप्त कर पार्टी नेतृत्व के फैसले पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान कर कहा कि पूरे मनोबल और मनोयोग के साथ भाजपा को प्रचंड मतो से विजय दिलाने के लिए जुट जाएं। भारतीय जनता पार्टी का संगठन बेहद मजबूत संगठन है हर बूथ पर हर घर में हर गली मोहल्ले में हर जगह भाजपा के कार्यकर्ता तथा भाजपा को वोट देने वाली महान जनता मौजूद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
Ad Ad Ad Ad