लालकुआं: ग्रह कलेस के चलते नव विवाहिता ने लगाई फांसी, हुई मौत
लालकुआं: कोतवाली के अंतर्गत बेरीपडाव क्षेत्र में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की चार माह की बेटी है।
बेरीपड़ाव के हिम्मतपुर चौमवाल निवासी दीपा पत्नी मनीष कुँवर उम्र 26 वर्ष ने शुक्रवार की दोपहर को घर के पंखे में ही फांसी लगा ली। खेत से घास काटकर जब उसकी सास घर आई तो उसने दीपा के कमरे का दरवाजा बंद देखा। जिसपर उसने अपने पुत्र को फोन कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद घर आए पति ने दीपा को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया । जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलने पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
दीपा व मनीष ने एक वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। उनकी एक चार माह की बेटी है। मृतिका का मायका उसके ससुराल के पड़ोस वाले गांव खड़कपुर में है। नवविवाहिता की मौत पर उसके मायके वालों ने ससुरालियों पर कई संगीन आरोप लगाए हैं जिस पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज