लालकुआं: निर्दलीय प्रत्याशी कुंदन सिंह मेहता ने चोरगलिया क्षेत्र में डोर टू डोर किया जनसंपर्क
लालकुआं। 56 लाल कुआं विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी कुंदन सिंह मेहता ने आज चोरगलिया, जगदम्बा कालोनी में घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान कर आशीर्वाद लिया इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की तमाम मुद्दों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा भी की। साथ ही उसका निवारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टीयों ने बिंदुखत्ता की जनता को ठगा है अभी भी ठगने का काम कर रहे हैं।

कुंदन सिंह मेहता ने कहा यदि जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया तो में लालकुआं विधानसभा में चहुमुखी विकास करने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जनता का मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है और विश्वास भी है कि मुझे आशीर्वाद स्वरूप देकर विधानसभा भेजेंगे। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता प्रचार में लगे हुए थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन