लालकुआं: निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने जारी किया चुनावी संकल्प पत्र
लालकुआं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सभी दल के नेताओं ने चुनावी प्रचार व जनसंपर्क तेज कर दिए हैं वही लाल कुआं विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन चौहान ने चुनावी संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने लाल कुआं विधानसभा के 29 मुख्य बिंदुओं पर अपनी प्राथमिकताएं बताई हैं।
वही पवन चौहान निर्दलीय उम्मीदवार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार दिलाना, बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाना और वही नगर पंचायत लाल कुआं का सीमा विस्तार, मालिकाना हक, गौलापार में विकास कार्य के साथ साथ चोरगलिया में खेल मैदान बनाया जाना, इसके अलावा उन्होंने कहा कि शेर नाला पर ओवरब्रिज और विजयपुर में भी पुल बनाना उनकी प्राथमिकता होगी उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा पहुंचने के बाद सभी 29 बिंदुओं पर तेजी से कार्य किया जाएगा तथा विधानसभा लाल कुआं को एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के लिए वह वचनबद्ध हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन