लालकुआं: निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने की प्रेस वार्ता, क्या कहा देखिए video…..
लालकुआं। 56 लालकुआं विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जनता में उनका रुझान बहुत अच्छा चल रहा है जिससे विरोधी बोखला गए है और ओछी हरकतें करने लगे है। जनता ने मन बना लिया है कि इस बार पवन चौहान को ही विजय बनाकर विधानसभा में भेजना है तभी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र का विकास संभव हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि जो लोग उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं ये वही लोग हैं जो पहले बागी थे भाजपा को गाली करते थे आज पार्टी ने उन्हें टिकट देकर अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके चलते भाजपा को बहुत भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सीधी टक्कर पूर्व मुख्यमंत्री एवम कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत से है और वह 8 से 10 हजार वोटों से उन्हें हराकर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद लेकर वह लालकुआं विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने का काम करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!