लालकुआं: कांग्रेस को लगा झटका, कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल
लालकुंआ। उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे वैसे राजनीति को लेकर उठापठक का दौर जारी है। कभी कांग्रेस भाजपा में शामिल होते हैं तो कभी भाजपा वाले कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। एक बार फिर लालकुआं में कांग्रेस को झटका लगा है।लालकुंआ नगर कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ ज्वाइन की भाजपा, उन्होंने प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। अनिल कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और मोदी जी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला, विनोद श्रीवास्तव, कमलेश चंदोला, हरीश नैनवाल, धन सिंह बिष्ट।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, बैरिस्टर राय, बैरिस्टर माझी, नितेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अंकुर कुमार सिंह, मनोज सिंह, वरुण सिंह शिवनाथ सिंह, हरिचरण माजी,पंकज पासवान,अवधेश पासवान आदि है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!