उत्तराखंड: पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, ऑल्टो कार से 125 किलो विस्फोटक बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। इसी क्रम में देहरादून जनपद के त्यूणी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ऑल्टो कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट, दो डिब्बे डेटोनेटर, लाल रंग की तार का रोल, और एक बंडल बत्ती बरामद की है।
कार में सवार तीन युवक—रिंकू, रोहित और सुनील—विस्फोटक सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में भी संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने इस बरामदगी को गंभीर सुरक्षा चुनौती मानते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।
प्रशासन का कहना है कि पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और भविष्य में भी इसी तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे, ताकि चुनावी माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित रह सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश