उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई सीओ के तबादले; हरिद्वार, देहरादून समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से कई पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि जनहित और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार–
तपेश कुमार चंद — 31 पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल
नीरज सेमवाल — देहरादून से ऊधमसिंह नगर
सुमित पांडे — नैनीताल से हरिद्वार
अस्मिता ममगाईं — पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल
ओशिन जोशी — सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार
विमल प्रसाद — चम्पावत से नैनीताल
विमल रावत — ऊधमसिंह नगर से 31 पीएसी रुद्रपुर
नताशा सिंह — हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून
निहारिका सेमवाल — पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत
तुषार वोहरा — पौड़ी गढ़वाल से देहरादून
अखलेश कुमार — पीटीसी नरेंद्रनगर से ऊधमसिंह नगर
पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। तबादलों के बाद कई जिलों और शाखाओं में पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल