उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले,….आदेश जारी
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में भी परिवर्तन किया गया है।
शासन के आदेश के अनुसार पीसीएस अधिकारी विजय नाथ शुक्ला को ऋषिकेश नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं मनीष सिंह को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव पद से हटाकर सचिव नैनीताल विकास प्राधिकरण तथा महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ उपाध्यक्ष टिहरी झील विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं, ऋषिकेश नगर आयुक्त के पद पर तैनात रहे गोपाल राम बिनवाल को शासन ने बाध्य प्रतीक्षा (Compulsory Waiting) में रखा है। उनके स्थान पर अब विजय नाथ शुक्ला कार्यभार संभालेंगे।
तबादलों के बाद हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव का पद फिलहाल रिक्त हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शासन प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कुछ और अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां कर सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक