उत्तराखंड में आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी दी है। चंपावत, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। स्थानीय निवासियों को सावधानी बरतने और घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। साथ ही अगले 24 घंटों में चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल में कुछ स्थानों पर बादलों की गरज, बिजली, ओलावृष्टि, भारी बारिश और 50 से 70 किमी प्रति घंटा की गति से तेज़ हवाएँ चल सकती है। IMD ने चेतावनी जारी करते हुए स्थानीय निवासियों को सलाह दी कि वे आवश्यक सावधानी बरतें और जब तक बिल्कुल आवश्यक न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप