उत्तराखंड में मॉनसून की जोरदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। राज्य में आज से बारिश का सिलसिला तेज हो गया है और कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेश के अन्य कई जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में वर्षा की तीव्रता और बढ़ेगी। 25 से 27 जून तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासतौर पर चारधाम यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की गई है, क्योंकि इस दौरान भूस्खलन और जलभराव का खतरा काफी बढ़ सकता है।
किन जिलों में किस स्तर का अलर्ट?
- ऑरेंज अलर्ट: देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल — यहां कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
- येलो अलर्ट: पिथौरागढ़, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर और हरिद्वार — इन जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
28 जून तक बढ़ी सतर्कता
मौसम विभाग ने बताया है कि राज्यभर में 28 जून तक हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों को नदी-नालों के पास न जाने की सलाह दी है।
डॉ. विक्रम सिंह ने कहा है कि नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें और स्थानीय प्रशासन की ओर से दी जा रही चेतावनियों का पालन करें। सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड पर हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित