उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज, 26 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज यानी बुधवार, 24 जुलाई को हो रही है। राज्य के 12 जिलों में 26 लाख से अधिक मतदाता 17,829 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।
हरिद्वार को छोड़ बाकी सभी 12 जिलों में चुनाव प्रक्रिया जारी है। गढ़वाल मंडल के 6 जिलों के 26 और कुमाऊं मंडल के 6 जिलों के 23 विकासखंडों में पहले चरण का मतदान किया जा रहा है। चुनाव के लिए 5823 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां पहले ही 5318 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई थीं।
पहले चरण में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए कुल 17,829 प्रत्याशी मैदान में हैं।
प्रत्याशियों और पदों का विवरण:
| पद | पदों की संख्या | प्रत्याशी |
|---|---|---|
| सदस्य, ग्राम पंचायत | 948 | 2,247 |
| प्रधान, ग्राम पंचायत | 3,393 | 9,731 |
| सदस्य, क्षेत्र पंचायत | 1,507 | 4,980 |
| सदस्य, जिला पंचायत | 201 | 871 |
| कुल | 6,049 | 17,829 |
जिलेवार पोलिंग बूथ की संख्या:
- अल्मोड़ा: 649
- बागेश्वर: 461
- चंपावत: 182
- चमोली: 258
- देहरादून: 509
- नैनीताल: 312
- पौड़ी: 642
- पिथौरागढ़: 378
- रुद्रप्रयाग: 459
- उत्तरकाशी: 272
- उधम सिंह नगर: 922
- टिहरी: 779
नेपाल-भारत सीमा से सटे जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश