मौषम अपडेट: देहरादून समेत इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत तीन जनपदों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में नाले और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. ऐसे में नदी-नालों के आसपास बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

वहीं, संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों व राजमार्गों पर अवरोध हो सकता है. ऐसे में आवाजाही करना भी जोखिम भरा हो सकता है.

बरसात के दौरान बरतें ये सावधानियां-

  1. मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें.
  2. बरसात में नदी-नालों से दूर रहें.
  3. नदियों और गदेरों में नहाने से परहेज करें.
  4. बरसात के दौरान सड़कों पर सावधानीपूर्वक आवाजाही करें.
  5. तेज बारिश या कोहरे में वाहनों की लाइटें ऑन रखें.
  6. संवेदनशील पहाड़ी ढलानों पर जाने से बचें.
  7. जलभराव की स्थिति में तालाब और पोखरों आदि से दूर रहें.
  8. मॉनसून के दौरान भूस्खलन क्षेत्र से दूर रहें.
  9. बिजली चमकने के दौरान पेड़ों से दूर रहें.
  10. नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.
  11. यदि आपके घर गदेरे या नदी के पास हैं तो विशेष सतर्कता बरतें.
  12. आपातकालीन नंबर को हमेशा अपने पास रखें.
  13. अपने घर पर एक आपातकालीन किट तैयार रखें.
  14. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दें.
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad