नैनीताल: यहां मनाने गए थे खुशियां बदल गई मातम में, घर में मचा कोहराम
नैनीताल। जनपद अंतर्गत बेतालघाट व कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर ओखलढूंगा क्षेत्र में जन्म दिन मनाने आये पिरूमदारा क्षेत्र के आठ छात्रों में से दो युवकों की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों 12वीं के छात्र थे। मृतकों में वह छात्रभी शामिल है, जिसका गुरुवार को जन्म दिन था।
बताया जा रहा है पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण तहसील के चौराड़ी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह का 18 वर्षीय पुत्र महेंद्र सिंह नेगी पीरूमदारा के आरके पुरम सांई धाम कालोनी में अपने चाचा दीपक सिंह नेगी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
गुरुवार को महेंद्र नेगी का जन्म दिन था वह अपने दोस्त सुमित सोढ़ी, गुरमेल सिंह, विशाल सिंह, अनमोल अग्रवाल, पवन कुमार, जतिन चौधरी और प्रकाश भाटिया के साथ जन्म दिन मनाने ओखलढूंगा गया था। यहां महेंद्र नेगी और सुमित ने कोसी नदी में नहाने लग गये। बहाव तेज होने के चलते दोनों युवक डूब गए।
इस पर आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे समीपवर्ती गांवों के लोगों ने नदी से दोनों युवको के शव बाहर निकाल लिया गया। घर में सूचना मिलते ही खुशियां मातम में बदल गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज