Uttarakhand : यहां यात्रियों से भरी बस पलटी, मौके पर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड के टिहरी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भद्रकाली मंदिर से टिहरी रोड की और जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई है और चारों तरफ तफरी मच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से एम्स अस्पताल और नरेंद्र नगर भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह ऋषिकेश से चलकर गढ़वाल मंडल विकास निगम की बस टिहरी के चंबा स्थित लमगांव जा रही थी कि, अचानक बस अनियंत्रित होकर भद्रकाली के आगे पलट गई, बस में 35 से 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसा होते ही चारों तरफ अफरा तफरी मच गई और घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश एम्स अस्पताल और नरेंद्र नगर भेजा गया है, फिलहाल अभी तक कोई भी जनहानि की खबर सामने नहीं आ रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक