उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी: आज आपदाग्रस्त इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे, 5700 करोड़ राहत पैकेज पर होगी समीक्षा
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। राज्य में इस बार केदारनाथ के बाद सबसे ज्यादा आपदाएं दर्ज हुई हैं, जिनमें सरकारी संस्थानों की ही करीब 1900 करोड़ की संपत्ति नष्ट हो गई है। बड़े पैमाने पर गांव तबाह हुए हैं, जबकि जनहानि और पशुहानि भी भारी संख्या में हुई है।
भारी बारिश और आपदाओं के चलते कई क्षेत्रों में अब भी भू-धंसाव (लैंडस्लाइड्स) जारी है। इस बीच राज्य सरकार ने केंद्र से 5702 करोड़ रुपये की राहत राशि की मांग की है। केंद्रीय टीम पहले ही नुकसान का जायजा ले चुकी है।
कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री शाम पांच बजे देहरादून में उच्चस्तरीय बैठक कर आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश