उत्तराखंड: खराब मौसम के चलते इस जिले में कल भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी, आदेश जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 06.08.2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 06.08.2025 को जनपद में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा एवं कही कही अत्यंत भारी वर्षा (रेड अलर्ट) एवं दिनांक 07.08.2025 को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
जनपद अन्तर्गत वर्षा के कारण नदी-नालों का जल स्तर बढ़ने एवं पैदल रास्तों व सड़क मार्गों के प्रभावित होने के साथ कतिपय क्षेत्रों में बादल फटने, भूस्खलन एवं सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण व प्रबन्धन के दृष्टिकोण से स्कूली छात्र/छात्राओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय किया जाना आवश्यक है।
अतः उपरोक्त को मध्यनजर रखते हुये आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 22 (H) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जनपद उत्तरकाशी में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 07 अगस्त, 2025 (गुरुवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।
दिनांक-06 अगस्त, 2025
01/25 मुख्य अधिशासी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण /अपर जिला मजिस्ट्रेट, उत्तरकाशी



खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित