उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा; गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौके पर ही मौत
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कीर्तिनगर विकासखंड के बढ़ियारगढ़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार सभी मृतक मालगड्डी गांव के रहने वाले थे और बडियारगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन कीर्तिनगर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। शवों को बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।
कीर्तिनगर के तहसीलदार प्रदीप कंडारी ने बताया कि मृतकों की पहचान 70 वर्षीय दर्शन सिंह असवाल पुत्र हरि सिंह, 70 वर्षीय धर्म सिंह असवाल पुत्र पीतांबर सिंह, 65 वर्षीय कर्ण सिंह पंवार पुत्र राम सिंह और 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह पंवार पुत्र जीत सिंह पंवार के रूप में हुई है। हादसे की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश