दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर, युवक की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें 👉

हरिद्वार। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नारसन के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने एक स्विफ्ट कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सापला निवासी हेमंत वशिष्ठ (पुत्र बाबूलाल), लोकेश सोनी (पुत्र बलवान), राहुल गर्ग (पुत्र सुभाष गर्ग) और कैलाश कुमार (पुत्र चंद्रासन) कार में सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार नारसन क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, पीछे से आ रही हरियाणा डिपो की तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल

हादसे में हेमंत वशिष्ठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोकेश, राहुल और कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

दुर्घटना के बाद रोडवेज बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad