उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: हेमकुंड साहिब से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की ट्रक की टक्कर से मौत
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को श्रीनगर गढ़वाल के बागवान क्षेत्र में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण हादसे में दो सिख श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर बाइक से लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (संख्या UK 14 CA 0219) ने सामने से आ रही बाइक (संख्या PB 23 AA 9869) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक रामकिशोर, निवासी बिद्याणी (यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल) को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल भिजवाए हैं। मृतकों के कुछ परिचित भी मौके पर पहुंच गए थे, जिनके माध्यम से उनकी पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे में शामिल ट्रक और बाइक को थाने लाकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले में लापरवाही से मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश