उत्तराखंड में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, यहां देर रात धरती कांपी, दहशत में लोग

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार देर रात चमोली जिले में धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई, जबकि इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, यह भूकंप रात करीब 12:55 बजे आया। झटका हल्का था, लेकिन कई इलाकों में इसे साफ तौर पर महसूस किया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले 8 जुलाई को उत्तरकाशी जिले में भी 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र 5 किलोमीटर गहराई में था। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

हालांकि, अभी तक इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह क्षेत्र भूकंप संवेदनशील जोन में आता है, इसलिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad