उत्तराखंड: CM धामी की सुरक्षा में चूक मामेल पर पुलिस सख्त, ADG इंटेलीजेंस ने उठाया ये कदम

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था में गुरुवार को हुई चूक को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा फ्लीट में शामिल एक वाहन में तकनीकी खराबी आने से सुरक्षा ड्यूटी में बाधा उत्पन्न हुई, जिसे बेहद संवेदनशील मामला मानते हुए उत्तराखंड पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

मामले की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना एवं सुरक्षा) अभिनव कुमार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा में लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री जैसे अतिविशिष्ट व्यक्ति की सुरक्षा में किसी भी स्तर की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

7 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश
ADG इंटेलिजेंस के आदेश पर मुख्यमंत्री सुरक्षा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि वाहन में तकनीकी खराबी किन कारणों से आई और क्या निर्धारित मानकों के अनुसार उसका नियमित निरीक्षण व रखरखाव किया गया था या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा के सभी वाहन होंगे चेक
सिर्फ इसी घटना तक सीमित न रहते हुए पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुरक्षा और राजभवन सुरक्षा में तैनात सभी वाहनों की भौतिक और तकनीकी जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जो वाहन सुरक्षा ड्यूटी के लिए अनुपयुक्त पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट

पुलिस ने यह भी साफ किया है कि हटाए गए वाहनों के स्थान पर शीघ्र ही पूरी तरह फिट और मानकों पर खरे उतरने वाले वैकल्पिक वाहन लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

पूरे मामले की निगरानी उच्च स्तर पर की जा रही है। उत्तराखंड पुलिस ने दोहराया है कि मुख्यमंत्री सहित सभी अतिविशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों में ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।