UKSSSC पेपर लीक मामले में आयोग में तैनात पीआरडी कर्मचारी गिरफ्तार, STF ने की 33वीं गिरफ्तारी
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ को UKSSSC पेपर लीक मामले में एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जानकारी के अनुसार बता दे कि उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने 33 वीं गिरफ्तारी की है।
यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने यूकेएसएसएससी के पीआरडी कर्मचारी संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा निवासी भीमतला जिला चमोली को किया गिरफ्तार।
अभियुक्त द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर मे लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी करवाई गई एवं अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया।अभियुक्त वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था। अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़