देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी; उत्तराखंड आपदा राहत के लिए 1200 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता का ऐलान
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और उत्तराखंड की आपदा स्थिति का जायज़ा लिया। पीएम मोदी ने राज्य के लिए 1200 करोड़ रुपये की तात्कालिक वित्तीय सहायता की घोषणा की।
मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री का धराली क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कार्यक्रम टल गया। हालांकि, उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में ही विभिन्न क्षेत्रों से आए आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।
प्रधानमंत्री मोदी ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही हालिया बाढ़ व भूस्खलन में अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन फंड से व्यापक सहायता दी जाएगी।
पीएम मोदी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से मुलाकात कर उनके राहत और बचाव कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों का पुनर्निर्माण किया जाएगा और सड़कों, स्कूलों व अन्य ढांचागत सुविधाओं के पुनर्निर्माण में केंद्र सरकार पूरा सहयोग करेगी।
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि आपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड अकेला नहीं है, पूरा देश राज्य के साथ खड़ा है। केंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं और रिपोर्ट के बाद और भी सहायता दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से देहरादून पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश