उत्तराखंड में कल सार्वजनिक अवकाश, इन जिलों में बंद रहेंगे दफ्तर और कोषागार
देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के तहत द्वितीय चरण का मतदान 28 जुलाई, सोमवार को होना है। इस अवसर पर मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश हरिद्वार जनपद को छोड़कर राज्य के अन्य 12 जिलों के उन विकासखंडों में लागू होगा, जहां द्वितीय चरण के अंतर्गत मतदान संपन्न कराया जाएगा।
सरकार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल उन्हीं क्षेत्रों में प्रभावी रहेगा, जहां 28 जुलाई को पंचायत चुनाव के तहत मतदान होगा। इस दिन शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध सरकारी निकायों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कार्मिकों, कारीगरों और मजदूरों को मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश प्रदान किया गया है।
साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त कोषागार व उपकोषागार भी 28 जुलाई को बंद रहेंगे। यह निर्णय राज्यपाल द्वारा निगोशिएबल इन्सट्रूमेंट एक्ट, 1881 (एक्ट संख्या-26) की धारा 25 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए लिया गया है, जिसे भारत सरकार की 8 जून 1957 की अधिसूचना के अंतर्गत राज्य सरकार प्रयोग में ला सकती है।
राज्य निर्वाचन आयोग की संशोधित अधिसूचना संख्या-1303/रा.नि.आ./अनु.-2/4324/2025, दिनांक 28 जून 2025 के तहत यह अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले 24 जुलाई, बृहस्पतिवार को प्रथम चरण के मतदान के दौरान भी संबंधित विकासखंडों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!