रुद्रपुर: सुपरवाइजर ने ड्यूटी के दौरान सो रहे गार्ड की की पिटाई, वीडियो वायरल — सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस कॉलोनी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने ड्यूटी के दौरान सो रहे गार्ड की पिटाई कर दी। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मामला मेट्रोपोलिस सिक्योरिटी कंपनी से जुड़ा है। बीती रात सुपरवाइजर कॉलोनी में नियमित रात्रि निरीक्षण पर पहुंचा, तो उसने गार्ड को गार्डन के सोफे पर सोते हुए पाया। इससे गुस्साए सुपरवाइजर ने गार्ड को उठाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
वहीं किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में सुपरवाइजर को गार्ड पर लात-घूंसे बरसाते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। कई यूज़र्स ने इसे “अमानवीय व्यवहार” बताते हुए सोशल मीडिया पर सुपरवाइजर की निंदा की। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि गार्ड को डांटने या समझाने के बजाय मारपीट करना गलत है।
कंपनी प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित सुपरवाइजर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज