ऊधमसिंह नगर में ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच स्कूल बन्द, DM ने दिए निर्देश
रूद्रपुर। राज्य में बढ़ते हुए कोविड-19 के नये संस्करण ओमिक्राॅन जो कि तेजी से फैलने की क्षमता रखता है जिसको लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने गम्भीर चिंता जताई है।

अपर जिलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी श्री युगल किशोर पन्त के निर्देशों के क्रम में कोविड-19 के नये संस्करण ओमिक्राॅन के बढ़ते संक्रमण के कारण जनपद ऊधम सिंह नगर में विद्यालय में जाने वाले छात्र/छात्राओं में ओमिक्राॅन संक्रमण के आसन्न खतरे से बचाव के दृष्टिगत दिनांक 30 दिसम्बर, 2021 दिन गुरूवार से 31 दिसम्बर, 2021 दिन शुक्रवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त शासकीय व अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य संचालित किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई