स्टिंग ऑपरेशन केस: पूर्व CM हरीश रावत को CBI का नोटिस, बोले– चुनाव आते ही…….!
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 2016 के बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में रावत को इसी महीने दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।
यह मामला वर्ष 2016 का है, जब हरीश रावत मुख्यमंत्री पद पर थे। उस दौरान उनका एक कथित स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ था। वीडियो में उन पर सरकार बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की बातचीत करने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।
CBI इस मामले में पहले भी कई बार हरीश रावत को तलब कर चुकी है। ताजा नोटिस को लेकर हरीश रावत ने केंद्र सरकार और एजेंसी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “लंबे समय बाद सीबीआई के दोस्तों को मेरी याद आई है। लगता है चुनाव करीब आ गए हैं, तभी ये नोटिस जारी हुआ है।” रावत ने यह भी आरोप लगाया कि CBI अपनी स्वतंत्रता छोड़कर भाजपा के हाथों में काम कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि उन्हें नोटिस मिल गया है। उन्होंने CBI से अनुरोध किया है कि उन्हें अक्टूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में पेश होने की अनुमति दी जाए। रावत ने कहा कि उन्हें खुशी होगी कि वह सीबीआई मुख्यालय जाकर अपना बयान दर्ज कराएँ।
राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम ने हलचल मचा दी है। एक ओर भाजपा इसे कानून की प्रक्रिया बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे सत्ता पक्ष द्वारा विपक्ष को दबाने का प्रयास बता रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश