(बड़ी खबर)उत्तराखंड: कांग्रेस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए घोषित किए जिला प्रभारी, इन वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की संस्तुति के उपरांत वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है। यह फैसला शनिवार को देहरादून स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई एक अहम बैठक में लिया गया।
इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता करन माहरा ने की।
प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से जिन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिलावार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी बनाया गया है, उनमें महेंद्र सिंह पाल को चंपावत, महेंद्र लूंठी को बागेश्वर, धीरेन्द्र प्रताप को अल्मोड़ा, भगीरथ भट्ट को पिथौरागढ़, संजीव आर्या को नैनीताल, रणजीत सिंह रावत को उधम सिंह नगर, सूर्यकांत धस्माना को टिहरी, मंत्री प्रसाद नैथानी को उत्तरकाशी, विक्रम सिंह नेगी को रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र जाती को देहरादून, प्रदीप थपलियाल को चमोली और लखपत बुटोला को पौड़ी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस नेतृत्व ने सभी प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने जिलों में शीघ्र ही संगठन के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों के साथ समन्वय स्थापित करें और पंचायत चुनावों की तैयारियों को पूरी मजबूती से आगे बढ़ाएं। पार्टी ने साफ किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत