नजूल भूमि पर मालिकाना हक की लड़ाई जारी रखेगा भाईचारा एकता मंच– के.पी. गंगवार
रुद्रपुर। नगर के आदर्श कॉलोनी में भाईचारा एकता मंच की महिला महानगर अध्यक्ष के आवास पर एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें पहुंचे संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष के.पी. गंगवार ने कहा की नजूल भूमि पर मालिकाना हक ना मिलने तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

महिला महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी के आवास पर आयोजित हुई बैठक में संगठन के सभी सदस्यों ने भाईचारा एकता मंच के सभी पदाधिकारियों के सुख दुख में एक साथ खड़े रहने का फैसला लिया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष के.पी. गंगवार ने कहा भाईचारा एकता मंच एक परिवार है। और परिवार के प्रत्येक व्यक्ति संगठन का एक हिस्सा है। संगठन के किसी भी सदस्य या पदाधिकारी के साथ किसी भी तरह की ना इंसाफी संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। लंबे समय से नजूल भूमि पर मालिकाना हक और दान पात्र की भूमि की स्थाई समाधान की लड़ाई को लेकर जो संघर्ष चल रहा है उसे आगे भी जारी रखा जाएगा और जब तक इसका स्थाई समाधान नहीं हो जाता संगठन इस लड़ाई को लड़ता रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के संस्थापक एवं कुर्मी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार,महिला जिला महामंत्री बबली रस्तोगी,जिले की वरिष्ठ सदस्य राजकुमारी गिरी, महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी,कुर्मी महासभा के महानगर अध्यक्ष मुकेश गंगवार, बेली,नसीम,मकबूल, रफीक,नईम,संजय रस्तोगी,नरेश, नसरीन,सर्वजीत कौर,गीता देवी,सायरा,दीनदयाल,जमील, आरिफ ,गोलू ,यूसुफ,रईस,सोहनलाल, राजवती,कांता,नरेश रस्तोगी,अमन रस्तोगी,रिंकू रस्तोगी,इस्लाम,गुलनाज आदि दर्जनों लोग मौजूद थे!1

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज