उत्तराखंड (मौसम): बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली व तेज हवाओं का भी खतरा

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अगले 24 से 48 घंटों तक राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और सड़क अवरोध जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

इसके अलावा देहरादून, टिहरी, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा का अनुमान है। राज्य के सभी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज वर्षा और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा कर रहे यात्रियों और चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad