उत्तराखंड पुलिस ने मिशन मर्यादा अभियान के तहत धर्मिक स्थलों पर हुडदंग मचाते पर्यटकों पर की कार्रवाई, 19 लाख जुर्माना वसूला।
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने मिशन मर्यादा अभियान शुरु किया गया, जिसके अंतर्गत 1 माह के अंदर 10 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 19 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
बता दें कि हरिद्वार हर की पैड़ी पर कुछ युवाओं द्वारा गंगा घाटों के किनारे पर हुक्का और शराब पीने की वीडियो काफी वायरल हुई थी। लगातार पर्यटक स्थलों और पवित्र स्थलों पर हुडदंग की घटनाएं सामने आने पर उत्तराखंड पुलिस ने 15 जुलाई से मिशन मर्यादा अभियान शुरु किया था। इस अभियान कै तहत गंगा घाटों के किनारे और पवित्र स्थलों पर हुड़दंग और नशा करने वालों को तुरंत गिरफ्तारी के साथ चालान के निर्देश दिए गए थे।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत बीते 1 माह में कुल 10475 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें से 1870 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के तहत पुलिस ने 19,50,480 का जुर्माना वसूला गया। और उन्होंने कहा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!