उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम: इन चार जिलों में येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड के चार जिलों—बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल और उत्तरकाशी—में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम फिर से कहर बरपा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा सोमवार दोपहर 2:18 बजे से मंगलवार दोपहर 2:18 बजे तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, इन जनपदों के कई क्षेत्रों—जैसे पुलम सुमड़ा, बाराहाट रेंज, पुरोला, बड़कोट, चिन्यालीसौड़, मसूरी, कपकोट, मुक्तेश्वर, रामनगर और लालकुआं—तथा इनके आसपास के इलाकों में भारी बारिश, बिजली गिरने, आंधी और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, आवश्यक ना हो तो घरों से बाहर न निकलने और मौसम से जुड़ी जानकारी पर नज़र बनाए रखने की अपील की है। नदी-नालों के पास जाने से परहेज करने और पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश