उत्तराखंड में फिर बच्चों को शिकार बनाने लगा ‘टोमेटो फ्लू’, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट!
उत्तराखंड में बच्चों में हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज (एचएफएमडी) या टोमेटो फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। भारत सरकार ने पहले ही इस संक्रमण को लेकर एडवाइजरी जारी की थी, जिसके बाद अब राज्य के सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ के आदेश के अनुसार, चिकित्सा अधीक्षक रोजाना ओपीडी में बुखार और चकत्तों वाले मरीजों की विशेष निगरानी करेंगे। यदि किसी मरीज में टोमेटो फ्लू या एचएफएमडी के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे तुरंत आइसोलेट किया जाएगा।
आरबीएसके टीम, सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को भी लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों और निजी लैबों से संदिग्ध मामलों की जानकारी तत्काल सीएमओ कार्यालय में डॉ. पीयूष अगस्टीन और मोहिनी चौहान को भेजी जाएगी।
क्या है एचएफएमडी (टोमेटो फ्लू)?
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार और डॉ. विशाल कौशिक के मुताबिक, यह बीमारी मुख्य रूप से एंटरोवायरस के कारण होती है। इसके प्रमुख लक्षण हैं —
बुखार और गले में दर्द
मुंह में छाले
हाथ-पैरों पर लाल चकत्ते (रैशेज)
भूख न लगना और थकान
यह संक्रमण सीधे संपर्क या दूषित सतहों के माध्यम से फैलता है, इसलिए बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि बच्चों में ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं और बच्चों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न भेजें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश