दर्दनाक हादसा; स्कूल से घर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत
उत्तराखंड के टिहरी जनपद से शनिवार को एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। तहसील घनसाली क्षेत्रान्तर्गत पिलखी नैल के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब स्कूल से घर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक पेड़ गिर गया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में एक 16 वर्षीय छात्र आरभ बिष्ट, पुत्र दरमियान सिंह और एक 14 वर्षीय छात्रा मानसी, पुत्री ईश्वर सिंह शामिल हैं, जो घुमेटीधार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई करते थे। स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों पैदल घर लौट रहे थे, इसी दौरान अचानक पेड़ गिरने से उनकी जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश