दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने तोड़े डिवाइडर, झोपड़ी में घुसा; चालक समेत महिला की मौत
उत्तराखंड के ऋषिकेश में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक-डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे कंक्रीट डिवाइडरों को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर से उछले भारी कंक्रीट डिवाइडर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर जा गिरे, जिसकी चपेट में आने से महिला की जान चली गई।
पुलिस के अनुसार मृतक चालक की पहचान फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर के रूप में हुई है, जबकि मृत महिला की पहचान कौशल्या पत्नी सुरेश निवासी बावाड़ी, शिवपुरी के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगे मजबूत कंक्रीट डिवाइडर भी टूट गए और ट्रक सीधे झोपड़ी में जा घुसा। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!