उधमसिंह नगर: यहां अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की महिला ने चप्पल से कर दी धुनाई
रुद्रपुर। नगर के जिला अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी की एक महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी। इससे हंगामा खड़ा हो गया, बाद में स्वास्थ्य कर्मी द्वारा काफी मांगने पर मामला रफा दफा हो गया। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे बात निकलकर सामने आई। हालांकि मामले की तहरीर पुलिस को नही दी गयी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में तैनात महिला ने स्वास्थ्य कर्मी को अस्पताल के गेट में जमकर धुन दिया।
बताया जा रहा है कि वह स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल की ही एक महिला सफाई कर्मी को अक्सर काल कर परेशान करता था। महिला सफाई कर्मी ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही माना। परेशान होकर महिला सफाई कर्मी ने मामले की शिकायत अस्पताल की अन्य महिला से की। जिसके बाद उसने उस महिला के लिए भी अभ्रद बात बोली। जिसका पता चलने पर उस महिला ने दूसरी महिला के साथ मिलकर उस स्वास्थ्य कर्मी को जिला अस्पताल के गेट पर चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसके बाद वह स्वास्थ्य कर्मी घुटनो पर बैठकर उन महिला से माफी मांगता दिखा। जिसके देख वहाँ लोगो का जमावड़ा लग गया। जिसके बाद लोगो के बीच बचाव के बाद मामला वही रफा दफा हो गया। वही मामले की पुलिस को कोई तहरीर नही सौपी गयी है। इस बीच किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाकर उसको सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत