उधमसिंहनगर: यहां मां-बेटी के शव मिले खून से लथपथ, हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में
जसपुर: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोगपुर में मां बेटी की हत्याकांड से हड़कम्प मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुचे पुलिस अधिकारी जांच में जुटे गए।
मिली जानकारी के अनुसार जसपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोगपुर बड़ियोवाला मार्ग पर आज सुबह दो महिलाओं के खून से लथपथ शव पाये गये थे। दोनों की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या की गई है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दोनों महिलायें मां और बेटी हैं। माँ का नाम जीत कौर उम्र 60 वर्ष बेटी परमजीत कौर उम्र 29 वर्ष के रूप में शिनाख्त हुए है।
SP काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुँच कर जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।उन्होंने बताया कि शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उधर इस दोहरे हत्याकांड से यहाँ लोगों में रोष व्याप्त है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा